उत्तर प्रदेश

Ballia: आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई

Admindelhi1
1 April 2025 9:00 AM IST
Ballia: आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई
x

बलिया: नगरा क्षेत्र के सरया बगडोरा गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने कहर बरपा दिया। इस भीषण आग में छह से अधिक किसानों की करीब पांच बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

गांव में मची चीख-पुकार, प्रशासन नहीं पहुंचा समय पर

जानकारी के अनुसार, सरया बगडोरा गांव में जब दोपहर में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते धनीराम, मिनहाज अंसारी, अशोक सिंह, राम प्रसाद, श्रीकिशुन राजभर, चंद्रमा और धनुषधारी के खेतों में आग फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब लपटें उठती देखीं तो शोर मचाना शुरू किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और अथक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच बीघे में खड़ी पूरी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिससे उनका दर्द छलक पड़ा।

Next Story