- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: गंगा घाट में...

x
परिजनों में कोहराम
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गंगा घाट पर मछली मारते समय अशोक साहनी (53) पुत्र विश्वनाथ साहनी गंगा में डूब गए। उनके साथियों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थानीय नाविकों और कुछ उत्साही युवाओं ने गंगा में खोजबीन की, जिसके बाद दोपहर बाद नौरंगा तट से कुछ दूरी पर उनका शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक पन्ना लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे के बाद अशोक साहनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वे बिहार के सारण जनपद के मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी फुलवरिया गांव के निवासी थे और नौरंगा घाट पर मछली पकड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
Tagsबलियागंगा घाटडूबनेमछुआरेमौतपरिजनोंकोहरामBalliaGanga Ghatdrowningfishermandeathfamily memberschaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





