उत्तर प्रदेश

Ballia: आंधी-तूफान की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत

Admindelhi1
11 April 2025 9:41 AM IST
Ballia: आंधी-तूफान की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
x
"घर में मचा कोहराम"

बलिया: जिले में आए तेज आंधी-तूफान ने एक किसान की जान ले ली। सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय नकुल यादव की मौत पेड़ की डाल गिरने से हो गई। हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, नकुल यादव पुत्र रामचंद्र यादव अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। जान बचाने के लिए नकुल पास के एक पेड़ के नीचे जा छिपे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। उसी पेड़ की एक भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं और गांव में शोक का माहौल है। मृतक के दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Next Story