- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: आबकारी की...
उत्तर प्रदेश
Ballia: आबकारी की फुटकर दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन हुआ
Admindelhi1
7 March 2025 11:14 AM IST

x
145 देशी शराब की दुकानें, 98 कम्पोजिट शॉप, 2 मॉडल शॉप और 30 भांग की दुकानों का आवंटन किया गया
बलिया: गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) मनीष चौहान की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी की फुटकर दुकानों का ई-लॉटरी द्वारा आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत 145 देशी शराब की दुकानें, 98 कम्पोजिट शॉप, 2 मॉडल शॉप और 30 भांग की दुकानों का आवंटन किया गया।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी आवेदकों को ई-लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी और एक डेमो के माध्यम से इसे समझाया। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल आवंटियों के नामों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Tagsबलियाआबकारीफुटकरदुकानोंई-लॉटरीआवंटनगंगा बहुउद्देशीय सभागारBalliaExciseRetailShopsE-LotteryAllotmentGanga Multipurpose Auditoriumजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





