- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: 9 अप्रैल को...
Ballia: 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लगेगा रोजगार और अप्रेंटिस मेला

बलिया: बलिया जिले के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार एवं अप्रेंटिस मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में देश की कई नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और युवाओं का चयन रोजगार एवं अप्रेंटिस के लिए करेंगी।
इस रोजगार मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में Ratnam Metals & Tubes Ltd (कच्छ, गुजरात), Motherson Plant (साणंद, गुजरात), Hero Motors (लालकुआं, दादरी), और Lenskart Solution Pvt. Ltd (गुरुग्राम, हरियाणा) शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 13,500 से 30,500 रुपये प्रति माह का वेतन प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों के साथ समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
यह मेला युवाओं को करियर की नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है, इसलिए अधिक से अधिक प्रतिभागी जरूर शामिल हों।





