उत्तर प्रदेश

Ballia: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एम.ए. भूगोल विभाग के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

Admindelhi1
5 March 2025 9:55 AM IST
Ballia: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एम.ए. भूगोल विभाग के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
x

बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एम.ए. भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत चंदौली जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों का धरातलीय पर्यवेक्षण और अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने विंध्य पहाड़ी और पठारी क्षेत्र की भू-भौतिकी का विश्लेषण किया।

चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य और जैव विविधता का अध्ययन

विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया और वहां की जैव-विविधता को समझने का प्रयास किया। यह अभयारण्य वनस्पति और जीव-जंतुओं की विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

जलप्रपातों का अवलोकन

छात्रों ने राजदरी, देवदरी और लखनिया जलप्रपात का भी अवलोकन किया।

राजदरी जलप्रपात कर्मनाशा नदी पर स्थित सीढ़ीनुमा जलप्रपात है।

देवदरी जलप्रपात 90 डिग्री के कोण पर स्थित है, जिसे अधिक जल प्रवाह के कारण उत्तर प्रदेश का 'नियाग्रा वाटरफॉल' कहा जाता है।

गंगा-गोमती संगम और मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन

वापसी के दौरान छात्रों ने कैथी में गंगा-गोमती संगम का अवलोकन किया और मार्कंडेय महादेव मंदिर का दर्शन भी किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में भूगोल विभाग की अतिथि प्रवक्ता पूजा सिंह संयोजक और समाज कार्य विभाग के डॉ. प्रेमभूषण यादव सहसंयोजक के रूप में विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

Next Story