- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: ई-रिक्शा...
Ballia: ई-रिक्शा ट्रैक्टर से टकराया, युवक की हुई दर्दनाक मौत

बलिया: बांसडीह-खरौनी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान बुधवार सुबह 22 वर्षीय चंदन गोंड की मौत हो गई। वह बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 13 का निवासी था और बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करता था। चंदन खरौनी गांव में काम खत्म कर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। हादसे में ई-रिक्शा चालक 25 वर्षीय साहब चौहान (दक्षिण टोला, बांसडीह) और अशोक (निवासी बिहार) गंभीर रूप से घायल हैं। अशोक की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हवा में उछल गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। चंदन की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है।





