उत्तर प्रदेश

Ballia: राजस्व समीक्षा बैठक में लापरवाही पर DM का एक्शन

Admindelhi1
14 April 2025 3:27 PM IST
Ballia: राजस्व समीक्षा बैठक में लापरवाही पर DM का एक्शन
x
"अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन कटेगा"

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली, प्रवर्तन कार्य, मुख्य व विविध देयों की वसूली सहित जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की स्थिति की समीक्षा की और इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए।

सीएम डैशबोर्ड पर कुछ विभागों की खराब रैंकिंग को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कई अधिकारी बैठक से अनुपस्थित मिले, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story