उत्तर प्रदेश

Ballia: डीएम-एसपी ने घायल बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

Admindelhi1
2 March 2025 12:09 PM IST
Ballia: डीएम-एसपी ने घायल बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल
x
"पेश की इंसानियत की मिसाल"

बलिया: सड़क पर घायल पड़े एक वृद्ध को तड़पता देख जिलाधिकारी (DM) प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने इंसानियत की मिसाल पेश की। न केवल उन्होंने घायल का हालचाल जाना, बल्कि सरकारी वाहन से अस्पताल भिजवाकर तुरंत इलाज भी सुनिश्चित कराया। उनके इस मानवीय कदम की खूब सराहना हो रही है।

रास्ते में दिखे घायल बुजुर्ग, रोक दी गाड़ी

शनिवार को डीएम और एसपी रसड़ा में आयोजित तहसील दिवस से लौट रहे थे। रास्ते में संवरा पुलिस चौकी के पास एक बुजुर्ग सड़क पर गिरे मिले, जिनका एक्सीडेंट हो चुका था और खून बह रहा था। यह देखकर दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और बुजुर्ग की स्थिति का जायजा लिया।

सरकारी वाहन से अस्पताल भेजा

डीएम और एसपी ने सूचना विभाग की सरकारी गाड़ी में घायल बुजुर्ग को बैठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा भिजवाया। साथ ही, अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल, बुजुर्ग का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएम-एसपी के इस संवेदनशील कदम से जिलेभर में उनकी सराहना हो रही है।

Next Story