उत्तर प्रदेश

Ballia: नगर पालिका सीमा विस्तार को मिली डीएम की मंजूरी

Admindelhi1
17 April 2025 3:15 PM IST
Ballia: नगर पालिका सीमा विस्तार को मिली डीएम की मंजूरी
x
"45 राजस्व गांव होंगे शामिल"

बलिया: नगर पालिका परिषद बलिया की सीमा विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर क्षेत्र के विकास, नगरीय सुविधाओं के विस्तार और आय में वृद्धि के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद से सटे 45 राजस्व गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

यह प्रस्ताव विशेष सचिव, नगर विकास अनुभाग-6, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को भेजा गया है, जिसके तहत जल्द ही इन गांवों को नगर पालिका की सीमा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस कदम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं मिल सकेंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

जिन 45 राजस्व गांवों को नगर पालिका परिषद बलिया में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं – जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु. यारपुर, पुरन्दरपुर मु. हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसंडा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरिया कलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोड़ीपाकड़ और खाप खोड़ीपाकड़। यह प्रस्ताव नगर क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Next Story