- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: जिलाधिकारी...
Ballia: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा की

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने चकबंदी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय से कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर प्रक्रियाधीन ग्रामों में चकबंदी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही, लंबित चकबंदी वादों का निस्तारण भी तेजी से किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने चकबंदी लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्यों का विवरण नियमित रूप से डायरी में अंकित करें। साथ ही, उच्च अधिकारी समय-समय पर इन कार्य डायरी का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा भी करें।





