उत्तर प्रदेश

Ballia: शादी घर में कूलर के सामने बैठने को लेकर विवाद, दूल्हे सहित 4 गिरफ्तार

Sanjna Verma
13 July 2024 4:02 PM GMT
Ballia: शादी घर में कूलर के सामने बैठने को लेकर विवाद, दूल्हे सहित 4 गिरफ्तार
x
Ballia बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों के विवाद करने के बाद दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बारात बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूल्हे सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Police के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ा गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों द्वारा विवाद कर लिया गया जिसके बाद दुल्हन प्रतिभा गुप्ता नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार दिया, इससे दोनों पक्षों में भारी विवाद हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के काफी प्रयास के बावजूद दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा हुकुम चंद जायसवाल, उसके बहनोई पंकज जायसवाल के साथ ही दुल्हन के पिता नन्द जी गुप्ता और उसके भाई राजेश गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Next Story