- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: विवाह समारोह...

x
Ballia बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव में एक विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव के श्री भगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ होनी थी। इसने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को रात बारात मुजही से निकल कर चक्खान पहुंची। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि विवाह कार्यक्रम में नृत्य को लेकर विवाद हो गया, जिसमें कृष्णा राजभर (15) की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
उधर इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सिकंदरपुर कस्बे में गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर चक्का जाम किया। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा देकर थोड़ी देर बाद ही चक्का जाम समाप्त करा दिया।
TagsBallia विवाह समारोह विवादकिशोर मौतBallia marriage ceremony disputeteen deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





