- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: मेहनत की मिसाल...
Ballia: मेहनत की मिसाल बने धीरज यादव, NEET 2025 में ऑल इंडिया टॉप रैंक में शामिल

बलिया: जिले के हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवरिया टोला निवासी धीरज कुमार यादव ने NEET 2025 परीक्षा में देशभर में ऑल इंडिया 110वीं रैंक और OBC श्रेणी में 45वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। धीरज की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर है।
धीरज के पिता सुदर्शन यादव वाराणसी में उपनिरीक्षक (SI) पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही धीरज पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहा है। धीरज ने 10वीं और 12वीं कक्षा में भी बेहतरीन अंक प्राप्त किए थे। नीट में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता पाकर धीरज ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी मंज़िल हासिल की जा सकती है।
धीरज का सपना है कि वह एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे। उनकी इस सफलता पर उनके बड़े भाई देवकुमार यादव, जो स्वयं शिक्षक हैं, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बलिया की इस प्रतिभा को दिल से बधाई और शुभकामनाएं!





