- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: युवक पर शतइसा...
Ballia: युवक पर शतइसा कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला, FIR दर्ज

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव में हुए हमले के मामले में पीड़ित संजीव कुमार चौबे उर्फ सोनू चौबे ने छह हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
तहरीर में संजीव ने बताया कि वह गांव के ही पंकज शाह के यहां आयोजित शतइसा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान छह लोगों ने उस पर लाठी, डंडा, भुजाली, फरसा, रॉड और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल संजीव को तत्काल सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलिया और फिर गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।





