उत्तर प्रदेश

Ballia: सोनार के साथ पकड़े गए बदमाश, थानाध्यक्ष ने बचाई जान

Admindelhi1
30 Jun 2025 1:57 PM IST
Ballia: सोनार के साथ पकड़े गए बदमाश, थानाध्यक्ष ने बचाई जान
x

बलिया: जिले में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी, उभांव थाना और नगरा थाना की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा चोरी के जेवरात खरीदने वाले एक सोनार को भी हिरासत में लिया गया है।

इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक की जान बाल-बाल बची। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनकी कनपटी के पास से निकल गई।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जानकारी दी कि रविवार को लूट व चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थाना नगरा, उभांव और एसओजी टीम के अधिकारी मालीपुर के पास मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नेछुआडीह फायर सर्विस के पास खेत में कुछ बदमाश योजना बना रहे हैं।

पुलिस टीम ने क्षेत्र को घेर लिया, लेकिन बदमाश भागने लगे और इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील यादव उर्फ बैल, रवि कुमार, आनंद कुमार, रोहित कुमार और अमित गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

गिरफ्तार बदमाशों के पास से

एक देसी तमंचा (315 बोर)

एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा

7 मोबाइल फोन

2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

बदमाशों की निशानदेही पर पुष्पेंद्र वर्मा नामक सोनार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने चोरी का सोने का दो मंगलसूत्र खरीदा था। वह थाना रामपुर, जिला मऊ का निवासी है।

पुलिस टीम

निरीक्षक विश्वनाथ यादव (सर्विलांस प्रभारी)

निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह (उभांव)

थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक (नगरा)

एसओजी प्रभारी अजय साहनी

व अन्य फोर्स शामिल रही।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और पुलिस ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। जांच जारी है।

Next Story