उत्तर प्रदेश

Ballia: आरएसएस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से गौतस्करी का भंडाफोड़

Admindelhi1
10 April 2025 8:53 AM IST
Ballia: आरएसएस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से गौतस्करी का भंडाफोड़
x
"चार पिकअप से सात गाय और तीन बछड़े पकड़े गए"

बलिया: बांसडीह क्षेत्र में बुधवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से गोवंश तस्करी की आशंका में चार पिकअप वाहनों को रोका गया, जिन पर लदी सात गायें और तीन बछड़े बरामद किए गए। यह कार्रवाई बांसडीह चौराहे के पास की गई, जहां कुछ समय तक सड़क पर हंगामे का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि सुबह के समय अक्सर कुछ छोटी गाड़ियां गोवंश लेकर सहतवार की ओर जाती हैं। इसी आधार पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर पिकअप को रोका। इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने चारों वाहनों को कब्जे में लेते हुए उसमें लदी सात गायें और तीन बछड़े बरामद किए। बताया जा रहा है कि अधिकांश गायें दूध देने वाली थीं। पुलिस ने सभी ड्राइवरों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान पशुपालकों को भी थाने बुलाया गया है।

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है, गोवंश तस्करी के आरोप में वाहन और मवेशी जब्त किए गए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story