उत्तर प्रदेश

Ballia: हर जाति के गरीबों की हो गिनती, वरना करेंगे बहिष्कार: नैतिक पार्टी

Admindelhi1
24 May 2025 6:23 PM IST
Ballia: हर जाति के गरीबों की हो गिनती, वरना करेंगे बहिष्कार: नैतिक पार्टी
x
"जातिगत जनगणना में नई मांग"

बलिया: जिले में जातिगत जनगणना को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मन्नु यादव ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर जातिगत जनगणना की जा रही है तो उसमें हर जाति के गरीबों की गिनती भी होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी इस जनगणना का बहिष्कार करेगी।

मन्नु यादव ने जाति आधारित राजनीति करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नेता सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए जाति का सहारा लेते हैं, लेकिन न तो समाज का और न ही देश का भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक पार्टी 'जाति की नहीं, जिंदगी की सोचो' के सिद्धांत पर काम कर रही है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय की अगुवाई में समाज के हर तबके के विकास की दिशा में प्रयास हो रहा है।

यादव ने बताया कि पार्टी संविधान को सर्वोच्च मानती है और इसके तीन मूल उद्देश्य हैं — हर नागरिक के जीवन में नैतिक मूल्य स्थापित करना, समाज में न्याय और राजनीति में नीति स्थापित करना। उन्होंने बताया कि नैतिक पार्टी का लक्ष्य देश के छह लाख गांवों में "गांव सरकार" की स्थापना कर उन्हें आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है।

Next Story