उत्तर प्रदेश

Ballia: पूर्व प्रधान जगदीश राय की याद में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Admindelhi1
8 April 2025 11:25 AM IST
Ballia: पूर्व प्रधान जगदीश राय की याद में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
x
फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे जगदीश राय जरूरतमंदों की सहायता में हमेशा आगे रहते थे

बलिया: नई बस्ती काशीपुर स्थित 'कवि कुटीर' में शनिवार को आयोजित एक शोक सभा में नरही गांव के पूर्व प्रधान जगदीश राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जर्नादन राय ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे मृदुभाषी और विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे जगदीश राय जरूरतमंदों की सहायता में हमेशा आगे रहते थे।

इस अवसर पर चंद्रभूषण पांडेय, अभिजीत तिवारी, जयप्रकाश पांडेय, श्रीभगवान यादव और संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story