- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: शिक्षक की...
Ballia: शिक्षक की पिटाई से कक्षा एक के छात्र घायल हुआ

बलिया: शिक्षा क्षेत्र रेवती से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। घटना कंपोजिट विद्यालय रेवती (वार्ड नंबर 8) की है, जहां कक्षा एक के छात्र को आइसक्रीम खरीदने की सजा इतनी भारी पड़ी कि शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह सदमे में चला गया और उसकी हालत बिगड़ गई।
छात्र ने खुद वीडियो में सुनाई आपबीती
घटना के बाद छात्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र डरा-सहमा नजर आ रहा है। वीडियो में वह बता रहा है कि "बर्फ (आइसक्रीम) खरीदने गया था, लौटा तो सर जी ने डंडे से मारा।" छात्र ने मारने वाले शिक्षक का नाम भी बताया, जबकि वीडियो में उसके शरीर पर छड़ी से पिटाई के निशान भी साफ दिख रहे हैं।
बीएसए ने लिया मामले का संज्ञान, जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए मनीष कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि "खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है।" बीएसए ने कहा कि "रिपोर्ट मिलते ही संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
छात्र सदमे में, परिवार में आक्रोश
घटना के बाद छात्र की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। वह बुरी तरह डरा हुआ है और सदमे में है। छात्र के परिजन बेहद आक्रोश में हैं और शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।





