- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: चौकी इंचार्ज...
Ballia: चौकी इंचार्ज ने तालाब में कूदकर निकाला किशोर का शव

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरा रोड नगर के वार्ड नंबर 13 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोर तालाब में डूब गया। 15 वर्षीय अल्तमस, पुत्र शोएब अहमद, सोमवार को अपने दोस्तों के साथ पशुहारी मार्ग स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तलाश शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही सीयर चौकी इंचार्ज बाके बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए वर्दी उतारी और खुद तालाब में उतर गए। चौकी इंचार्ज को पानी में उतरते देख स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।
कुछ देर की मशक्कत के बाद उप निरीक्षक बाके बहादुर सिंह ने अल्तमस के शव को ढूंढ निकाला और स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





