उत्तर प्रदेश

Ballia: सीएचसी अधीक्षक घूस लेते गिरफ्तार

Admindelhi1
13 Jun 2025 11:43 AM IST
Ballia: सीएचसी अधीक्षक घूस लेते गिरफ्तार
x
"विजिलेंस टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप"

बलिया: बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी से आई 14 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौर्य को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। अधीक्षक पर जन औषधि केंद्र के संचालक अजय तिवारी से हर महीने 20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।

शिकायतकर्ता अजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने शुरुआती महीनों में पैसे दिए, लेकिन बिक्री कम होने की वजह से रिश्वत देना बंद कर दिया। इसके बाद अधीक्षक लगातार दबाव बना रहे थे और केंद्र को बंद कराने की धमकी दे रहे थे।

इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर ओपीडी में ही अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि अधीक्षक को गिरफ्तार कर वाराणसी ले जाया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Next Story