उत्तर प्रदेश

Ballia: शिक्षा और राजनीति में अहम योगदान देने वाले चंद्रशेखर उपाध्याय का निधन

Admindelhi1
10 April 2025 8:30 AM IST
Ballia: शिक्षा और राजनीति में अहम योगदान देने वाले चंद्रशेखर उपाध्याय का निधन
x
शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में था उल्लेखनीय योगदान

बलिया: उप्र प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री और सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ागांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रशेखर उपाध्याय का बुधवार सुबह लखनऊ में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर फैल गई।

चंद्रशेखर उपाध्याय शिक्षा और समाजसेवा से गहराई से जुड़े थे। वे सिद्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय और सिद्धेश्वर इंटर कॉलेज कोटवां नारायनपुर के प्रबंधक थे। इसके अलावा, वे परानपुर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पूर्व में वे ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके थे।

राजनीति में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चिलकहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उनका पार्थिव शरीर बुधवार की शाम चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पहुंचेगा। अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह उनके निवास से निकलेगी, जो पैतृक गांव चौरा कथरिया होते हुए भरौली गंगातट पर अंतिम संस्कार के साथ संपन्न होगी।

Next Story