उत्तर प्रदेश

Ballia: मुर्गे को ईंट-पत्थर से मारने में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Admindelhi1
24 March 2025 10:48 AM IST
Ballia: मुर्गे को ईंट-पत्थर से मारने में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
x
"पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है"

बलिया: पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर गांव में मुर्गे को ईंट-पत्थर से मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मुर्गा मालकिन आरती देवी (पत्नी पंचमी राम) की तहरीर पर की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरती देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी सूरज राम (पुत्र महाबली राम) और शीला देवी (पत्नी महाबली राम) ने जमीनी विवाद के चलते सुबह उनके मुर्गे को ईंट-पत्थर से मार डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। आरती देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story