उत्तर प्रदेश

Ballia: महावीरी जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर केस दर्ज

Admindelhi1
29 July 2025 6:42 PM IST
Ballia: महावीरी जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर केस दर्ज
x

बलिया: बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे में बीते माह आयोजित महावीरी जुलूस के दौरान प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कई डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके उपकरणों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

सिकंदरपुर में बीते माह महावीरी जुलूस का आयोजन किया गया था। जुलूस से पहले ही पुलिस प्रशासन ने डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर तेज आवाज में डीजे न बजाने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद जुलूस के दौरान मानकों की अनदेखी करते हुए अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्षेत्राधिकारी (CO) सिकंदरपुर रजनीश कुमार ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले डीजे संचालकों और आयोजकों के खिलाफ सिकंदरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही डीजे से जुड़े उपकरण व मशीनें पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की शांति भंग न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

थाना सिकंदरपुर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story