उत्तर प्रदेश

Ballia: नगर पंचायत पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Admindelhi1
2 March 2025 12:41 PM IST
Ballia: नगर पंचायत पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
x
"संपूर्ण समाधान दिवस पर केवल चार मामले"

बलिया: नगर पंचायत बैरिया के अंतर्गत कुंवर टोली स्थित एक गड्ढे में डूबने से गुरुवार रात कुंवर संदीप सिंह (32) पुत्र कामेश्वर कुंवर की मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मनीष कुमार की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने नगर पंचायत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को नगर पंचायत के विरुद्ध धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस पर सिर्फ चार मामले दर्ज: उप जिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल चार मामले सामने आए, जिनमें से सिर्फ एक का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी के अनुसार, तीन मामले राजस्व से जुड़े थे, जबकि एक मामला पुलिस से संबंधित था। मौके पर राजस्व से जुड़े एक मामले का समाधान कर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुदर्शन कुमार, सभी थानों के प्रभारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। गौरतलब है कि संपूर्ण समाधान दिवस के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब केवल चार मामले दर्ज हुए हैं, जो अब तक की न्यूनतम संख्या है।

Next Story