उत्तर प्रदेश

Ballia: किशोरी से तीन महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आया

Admindelhi1
19 Jun 2025 9:56 AM IST
Ballia: किशोरी से तीन महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आया
x
"आरोपी युवक गिरफ्तार"

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाकर तीन महीने तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी 21 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 20 मार्च की रात नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया और हैदराबाद ले जाकर लगातार तीन महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी का सुराग मिलने पर उसे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गंग किशोर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे हैदराबाद ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। बयान के आधार पर अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Next Story