- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: ICSE में...
उत्तर प्रदेश
Ballia: ICSE में ब्योमकेश पांडेय ने 95.98% अंक प्राप्त कर किया अद्वितीय प्रदर्शन
Admindelhi1
1 May 2025 10:53 AM IST

x
बलिया: ICSE परीक्षा 2025 में होली क्रॉस स्कूल, बलिया के छात्र ब्योमकेश पांडेय ने 95.98% अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। ब्योमकेश, अमर शहीद मंगल पांडेय के प्रपौत्र और शिक्षक डॉ. अंजनी कुमार पांडेय के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है।
ब्योमकेश की सफलता पर मां संगीता पांडेय, दादा संतोष कुमार पांडेय, बड़े पापा मनोज पांडे, विवेक पांडे, बड़ी मम्मी दीप्ती पांडेय, आर्यन पांडे, आनंद पांडे, दादी कंचन पांडेय, पुष्पा पांडेय, रिया सहित परिवार के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान छोटे लाल, घनश्याम पांडेय, मुनेसुर गिरी, अनिल, लक्ष्मण राम सहित कई लोग उपस्थित रहे और ब्योमकेश को बधाई दी।
TagsबलियाICSEब्योमकेश पांडेय95.98%अंक प्राप्तअद्वितीय प्रदर्शनBalliaByomkesh PandeyScored 95.98%MarksUnique Performanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





