उत्तर प्रदेश

Ballia: परिषदीय स्कूलों में गूंजेगी पीतल या कांसे की घंटी

Admindelhi1
26 Feb 2025 10:07 AM IST
Ballia: परिषदीय स्कूलों में गूंजेगी पीतल या कांसे की घंटी
x
"इस संबंध में परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी"

बलिया: बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में अब लोहे की बजाय पीतल या कांसे की घंटी बजाई जाएगी। इस संबंध में परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा डीपी सिंह ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि लोहे की घंटी आमतौर पर भारी होती है और उसे बजाने के लिए अधिक प्रहार करना पड़ता है। इसके विपरीत, पीतल या कांसे की घंटी अधिक मधुर और शुद्ध ध्वनि उत्पन्न करती है, जिससे छात्रों और शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि हर घंटे की शुरुआत अच्छी ध्वनि से होनी चाहिए, इसलिए परिषद ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे विद्यालयों में लोहे की जगह पीतल या कांसे की घंटी की व्यवस्था करें। यह नई पहल शिक्षण वातावरण को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी।

Next Story