उत्तर प्रदेश

Ballia: चौकीदार की बेटी का शव पेड़ पर लटका मिला

Admindelhi1
25 March 2025 9:53 AM IST
Ballia: चौकीदार की बेटी का शव पेड़ पर लटका मिला
x
"हत्या की आशंका"

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय चौहान बस्ती में चौकीदार की बेटी का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता धर्मराज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, विनय चौहान और विंदेश चौहान पर मामला दर्ज किया है। रविवार रात मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

कड़ी सुरक्षा में हुआ पोस्टमार्टम

सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने तीन सदस्यीय टीम के साथ युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

गुलाबराय चौहान बस्ती निवासी धर्मराज चौहान पत्नी का इलाज कराने लखनऊ पीजीआई गए थे। पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण छोटी बेटी को भी साथ ले गए थे। इस दौरान घर पर उनकी बड़ी बेटी पूजा अकेली थी। रविवार सुबह पूजा का शव घर के बाहर जामुन के पेड़ से फंदे से लटका मिला। शव के हाथ रस्सी से बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई।

धर्मराज चौहान और उनका परिवार रविवार देर शाम लखनऊ से घर पहुंचे, जहां बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस जांच और कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। जांच टीम युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का इंतजार कर रही है। नगरा थानाध्यक्ष कौशल पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो सकेगी। साक्ष्य जुटाने का काम जारी है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Story