- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: अज्ञात युवती...
उत्तर प्रदेश
Ballia: अज्ञात युवती का शव सरयू नदी किनारे मिला, सनसनी मची
Admindelhi1
20 March 2025 12:44 PM IST

x
"युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है"
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने सरयू नदी किनारे बुधवार को 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरी चरा रहे लोगों की नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
युवती ने हरे रंग की सलवार और समीज पहन रखी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और उसे मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
Tagsबलियाबांसडीहकोतवाली क्षेत्रसुल्तानपुर गांवअज्ञात युवतीशवसरयू नदीकिनारेसनसनीBalliaBansdihKotwali areaSultanpur villageunknown girldead bodySaryu rivershoresensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





