उत्तर प्रदेश

Ballia: सच्चिदापुर बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Admindelhi1
8 April 2025 9:33 AM IST
Ballia: सच्चिदापुर बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
x
"इलाके में सनसनी"

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के नरही गांव स्थित सच्चिदापुर बगीचे में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान इनामीपुर निवासी विवेक कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार विवेक गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी प्रियंका और दो बेटियां- छह साल की रिया और चार साल की सोनम हैं।

नगरा थानाध्यक्ष के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Next Story