- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: फास्ट फूड की...
उत्तर प्रदेश
Ballia: फास्ट फूड की दुकान कर्मचारी युवक का तालाब में मिला शव
Admindelhi1
3 Oct 2025 2:04 PM IST

x
बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब श्रीनाथ बाबा मठ परिसर स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव निवासी विनय कुमार राजभर (पुत्र प्रमोद कुमार राजभर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनय कस्बे के रामलीला मेले में चाऊमीन की दुकान पर काम करता था। यह दुकान भोला गुप्ता (निवासी हनुमानगंज, थाना सुखपुरा) की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे का आदी था। बुधवार को भी उसने नशे की हालत में दुकान पर काम किया और फिर कहीं चला गया। अगले दिन सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Tagsबलियाफास्ट फूडदुकानकर्मचारीयुवकतालाबशवBalliafast foodshopemployeeyoung manponddead bodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





