- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: 45 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
Ballia: 45 वर्षीय व्यक्ति का खेत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Admindelhi1
16 Jun 2025 12:03 PM IST

x
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बहुआरा (लुटईपुर) निवासी उपेंद्र मिश्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उपेंद्र मिश्र शनिवार शाम करीब पांच बजे श्रीपालपुर चट्टी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह ग्रामीणों को उनका शव गांव के ही हृदयानंद सिंह के खेत में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही दोकटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई तारकेश्वर मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsबलियादोकटी थाना क्षेत्र45 वर्षीयव्यक्तिखेतशवइलाकेफैलीसनसनीBalliaDokati police station area45 year oldpersonfielddead bodyareaspreadsensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





