- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: छत से गिरकर...
उत्तर प्रदेश
Ballia: छत से गिरकर ब्लॉक प्रमुख के ससुर की मौत हुई
Admindelhi1
15 April 2025 10:57 AM IST

x
"सुबह करीब आठ बजे वे टहलने के लिए छत पर गए थे"
बलिया: मनियर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सपना सोनी के ससुर राजू प्रसाद सोनी (60) की सोमवार सुबह छत से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे वे टहलने के लिए छत पर गए थे, जहां से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण तीन मंजिला छत से नीचे गिर पड़े।
गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनियर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने वालों का तांता दरवाजे पर लगा रहा। राजू प्रसाद सोनी का अंतिम संस्कार परशुराम स्थान के पास अंत्येष्टि स्थल पर किया गया।
Tagsबलियामनियर ब्लॉकछतब्लॉक प्रमुखससुरमौतअंतिम संस्कारपरशुरामस्थानBalliaManiyar BlockTerraceBlock ChiefFather-in-lawDeathFuneralParashuramPlaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





