उत्तर प्रदेश

Ballia: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्र का फूल-मलाओं से जोरदार स्वागत

Admindelhi1
24 March 2025 9:46 AM IST
Ballia: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्र का फूल-मलाओं से जोरदार स्वागत
x
"पूरी पार्टी उत्साह से भरी नजर आई"

बलिया: साधारण कार्यकर्ता से भाजपा जिलाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले संजय मिश्र के जिले में प्रथम आगमन पर रविवार को पूरी पार्टी उत्साह से भरी नजर आई। जिले की सीमा में पहुंचते ही रसड़ा इलाके में संजय मिश्र को फूल-मलाओं से लाद दिया गया।

बीते दिनों पूर्व महामंत्री संजय मिश्र को भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ चले गए थे। वहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से मिलकर आभार जताया। संजय मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाक़ात की। बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिलने के बाद संजय मिश्र रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ बलिया जिला मुख्यालय के लिए चले। उनका काफिला जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस से उतर कर जिले की सीमा में रसड़ा पहुंचा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राजयसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा ने स्वागत किया। थोड़ा आगे बढ़े तो पूर्व मंत्री नारद ने अपने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर स्वागत किए हैं।

Next Story