उत्तर प्रदेश

Ballia: भाजपा विधायक केतकी सिंह का ऐतिहासिक स्वागत हुआ

Admindelhi1
11 March 2025 11:42 AM IST
Ballia: भाजपा विधायक केतकी सिंह का ऐतिहासिक स्वागत हुआ
x
"भोजपुरी में विधानसभा में बोलने पर मिली वाहवाही"

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहली बार भोजपुरी में अपनी बात रखने के बाद बलिया पहुंची भाजपा की फायरब्रांड नेत्री और बांसडीह विधायक केतकी सिंह का कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। बलिया स्टेशन से लेकर मैरीटार तक मोदी-योगी जिंदाबाद, बागी बलिया जिंदाबाद और भोजपुरिया समाज जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

विधानसभा में भोजपुरी में भाषण देकर बटोरी सराहना

केतकी सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। हाल ही में जब उन्हें विधानसभा में भोजपुरी में बोलने का अवसर मिला, तो उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भी विधायक के प्रयासों की सराहना की थी। इसी को लेकर बलिया वासियों में खासा उत्साह दिखा, और सोमवार सुबह जब केतकी सिंह बलिया स्टेशन पहुंचीं, तो हजारों की भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्टेशन से लेकर मैरीटार तक लगा जयकारों का गूंज

जैसे ही केतकी सिंह ट्रेन से उतरीं, स्टेशन परिसर "भृगु बाबा की जय" के नारों से गूंज उठा। स्टेशन से लेकर मैरीटार तक टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, हनुमानगंज, सुखपुरा, बेरूआरबारी, कैथवली और मैरीटार चौराहे पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुभासपा नेता के घर पहुंचकर जाना हाल

भाजपा विधायक ने बांसडीह तहसील में स्टेनो और सुभासपा नेता उमापति राजभर के बीच विवाद के बाद पुलिस द्वारा सुभासपा नेता की पिटाई की घटना पर संज्ञान लिया। वह खुद उनके घर पहुंचीं और हालचाल जाना।

खुद भी लगाए मोदी-योगी के नारे

बलिया रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वह उतरीं, माहौल देखने लायक था। लोग जयकारे लगा रहे थे, और विधायक भी खुद को रोक नहीं पाईं। गाड़ी में बैठते ही उन्होंने भी मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिस पर समर्थकों ने जोश के साथ उनका साथ दिया।

Next Story