- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: BEO कार्यालयों...
Ballia: BEO कार्यालयों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन, बीएसए के सख्त निर्देश

बलिया: जिले के सभी विकास खंडों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों और नगर संसाधन केंद्रों पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां तेज़ हो गई हैं।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन तत्काल स्थापित कर उसे सक्रिय रूप से संचालित कराना सुनिश्चित करें।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि जुलाई 2025 से सभी कर्मचारियों का वेतन और मानदेय बायोमेट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट के आधार पर ही निर्गत किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी की उपस्थिति मशीन में दर्ज नहीं होगी, तो उसका वेतन रोका जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।





