- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: शिक्षा विभाग...
उत्तर प्रदेश
Ballia: शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 66 एआरपी कार्यमुक्त
Admindelhi1
3 April 2025 5:09 PM IST

x
बलिया: उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार, समग्र शिक्षा अभियान बलिया के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्रों और नगर संसाधन केंद्रों पर कार्यरत 66 एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) को कार्यमुक्त कर दिया गया है। ये सभी एआरपी 03 वर्ष या अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके थे, जिसका समापन 31 मार्च 2025 को हुआ।
बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी 66 एआरपी को जिला परियोजना कार्यालय बलिया से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्हें अपने मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य में संलग्न होने को कहा गया है।
Tagsबलियाशिक्षा विभागबड़ा बदलाव66 एआरपीकार्यमुक्तBalliaEducation DepartmentBig Change66 ARPRelievedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





