उत्तर प्रदेश

Ballia: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में बलिया पुलिस अलर्ट मोड में

Admindelhi1
12 March 2025 11:42 AM IST
Ballia: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में बलिया पुलिस अलर्ट मोड में
x
"एसपी के नेतृत्व में पैदल गश्त"

बलिया: होलिकोत्सव, होली और ईद को भयमुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में बलिया पुलिस अलर्ट मोड में है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने गश्त अभियान तेज कर दिया है।

जनता में सुरक्षा का भरोसा दिला रही पुलिस: उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस फोर्स ने बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन और नगरा थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों से शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई।

संदिग्धों पर कड़ी नजर, सख्त कार्रवाई की चेतावनी: पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन चेकिंग भी की। एसपी ने स्पष्ट किया कि अगर कोई अराजक तत्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

गश्त के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद: इस सुरक्षा अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, प्रभारी निरीक्षक उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष नगरा कौशल पाठक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरीक्षक चंद्रभास्कर द्विवेदी सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा।

Next Story