उत्तर प्रदेश

Ballia: अपहरण मामले में बलिया पुलिस का एक्शन, युवती सुरक्षित, आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
14 April 2025 3:39 PM IST
Ballia: अपहरण मामले में बलिया पुलिस का एक्शन, युवती सुरक्षित, आरोपी गिरफ्तार
x

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे फेफना रेलवे स्टेशन के पास गांधी आश्रम के निकट से अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त सुहेल पुत्र घुरा (निवासी गौतारा, थाना फतेहगंज पश्चिमा, जिला बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह, कांस्टेबल रामपाल और महिला कांस्टेबल निशा राय शामिल रहीं।

Next Story