उत्तर प्रदेश

Ballia: बेबी देवी कड़े मुकाबले में बनीं ग्राम प्रधान

Admindelhi1
22 Feb 2025 11:33 AM IST
Ballia: बेबी देवी कड़े मुकाबले में बनीं ग्राम प्रधान
x
"उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश यादव को 233 मत मिले"

बलिया: विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत राजपुर एकौना के ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें बेबी देवी, पत्नी अनिल कुमार, 240 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश यादव को 233 मत मिले।

ग्राम प्रधान के निधन के कारण रिक्त हुए पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। मतगणना में राजेंद्र को 125 मत मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि हरेराम को केवल 10 मत प्राप्त हुए। 18 मतपत्रों को रद्द कर दिया गया।

मतगणना की प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालय पर रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र राम और एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह और उपनिरीक्षक नीरज कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

Next Story