- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: बांसडीहरोड में...
उत्तर प्रदेश
Ballia: बांसडीहरोड में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश
Admindelhi1
22 March 2025 8:23 AM IST

x
"पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज"
बलिया: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को किशोरी अपने माता-पिता के साथ खेत में काम कर रही थी। कुछ समय बाद माता-पिता घर लौट गए, जबकि किशोरी हाथ-मुंह धोने के लिए नल पर चली गई। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन खेत में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश भी की।
शोर मचाने पर आरोपी फरार: किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकला। पीड़िता की मां ने घटना की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Tagsबलियाबांसडीहरोडनाबालिग लड़कीदुष्कर्मकोशिशआरोपीपाक्सो एक्टमामला दर्जBalliaBansdih Roadminor girlrapeattemptaccusedPOCSO Actcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





