- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: 92.06% अंकों...
उत्तर प्रदेश
Ballia: 92.06% अंकों के साथ अर्पिता ने जिले का नाम किया रोशन
Admindelhi1
16 May 2025 11:35 AM IST

x
"पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है"
बलिया: डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामपुर उदयभान की छात्रा अर्पिता शर्मा ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 92.06 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अर्पिता मूल रूप से बलिया सदर तहसील क्षेत्र के गंगापुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता रमेश कुमार शर्मा 'मास्टर' और मां श्रीमती सुनीता शर्मा की बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अर्पिता को बधाइयों का तांता लगा है और हर कोई उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है। अपनी सफलता का श्रेय अर्पिता ने विद्यालय की श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।
Tagsबलिया92.06% अंकोंअर्पिताजिलेरोशनडॉ. रामविचार रामरती सरस्वतीBallia92.06% marksArpitaDistrictRoshanDr. Ramvichar Ramrati Saraswatiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





