- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: अंशुल को मिला...

बलिया: शहर के मिड्ढी निवासी अंशुल त्रिपाठी ने जेईई एडवांस 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर की जनरल कैटेगरी में 1912वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ अंशुल को प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में प्रवेश मिला है, जिससे बलिया का नाम रोशन हुआ है।
अंशुल, विनोद त्रिपाठी और किरण त्रिपाठी के पुत्र हैं। उनके पिता वर्तमान में दिल्ली में अंशल ग्रुप के सीईओ पद पर कार्यरत हैं। अंशुल की स्कूली शिक्षा दिल्ली स्थित एलकान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) से हुई। वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। कक्षा 10वीं में उन्होंने 99% और हाल ही में 12वीं में 98% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अपनी सफलता का श्रेय अंशुल ने अपने माता-पिता, चाचा अरविन्द त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी और चाची वर्तिका मिश्रा को दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में शुरू से ही शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती रही है, जिसका लाभ उन्हें मिला।
अंशुल की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षक नेता विजय सिंह, आशा सिंह, विनोद सिंह, शशिकांत ओझा, रमेश यादव, दीनबंधु सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





