- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: अराजकतत्वों ने...
उत्तर प्रदेश
Ballia: अराजकतत्वों ने दो बीघा खेत में खड़ी मक्के की फसल को काटकर तहस-नहस किया
Admindelhi1
2 March 2025 11:40 AM IST

x
"पीड़ित किसानों ने मामला दर्ज कराया"
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के हनुमानगंज मौजा में अराजकतत्वों ने लगभग दो बीघा खेत में खड़ी मक्के की फसल को काटकर तहस-नहस कर दिया। इससे किसान बेहद परेशान हैं। पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।
हनुमानगंज गांव के राधेश्याम तिवारी और ददन वर्मा ने करीब दो बीघा में चइती मक्का बोया था, जो अब कटाई के लिए तैयार हो रही थी। लेकिन गुरुवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों ने पूरी फसल बर्बाद कर दी।
राधेश्याम तिवारी ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इस संबंध में बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबैरिया थाना क्षेत्रबलियाअराजकतत्वोंदो बीघा खेतमक्के की फसलकाटकरतहस-नहसBairia police station areaBalliaanarchiststwo bigha fieldmaize cropcut and destroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





