- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: महाकुंभ संगम...
उत्तर प्रदेश
Ballia: महाकुंभ संगम का अमृत जल बैरिया के मंदिरों में पहुंचा
Admindelhi1
10 March 2025 12:57 PM IST

x
बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुपालन में बैरिया थाना पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ संगम का पवित्र अमृत जल क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने मंदिरों के पुजारियों को यह जल सौंपते हुए आग्रह किया कि इससे मंदिरों की मूर्तियों का जलाभिषेक कर भगवान और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक आर.पी. बिंद व अन्य पुलिसकर्मियों ने महाराज बाबा मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर (बैरिया), फुलेश्वर नाथ मंदिर (रानीगंज), सुदृष्ट बाबा मंदिर (सुदृष्टपुरी) और मुन जी बाबा के मठिया सहित सभी प्रमुख मंदिरों तक यह पवित्र जल पहुंचाया। मुख्यमंत्री के इस पहल से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है, और उन्होंने इस फैसले का हर्ष व्यक्त किया।
Tagsबैरियाबलियामहाकुंभसंगमअमृत जलमंदिरोंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथBairiaBalliaMahakumbhSangamAmrit JalTemplesChief Minister Yogi Adityanathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





