उत्तर प्रदेश

Ballia: एम्बुलेंस और कमांडर जीप की जोरदार टक्कर, छह घायल

Admindelhi1
9 Jun 2025 1:40 PM IST
Ballia: एम्बुलेंस और कमांडर जीप की जोरदार टक्कर, छह घायल
x
तीन की हालत गंभीर

बलिया: एनएच-31 पर हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले के पास रविवार शाम एम्बुलेंस और कमांडर जीप में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह टक्कर रामगढ़ ढाले से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में उस समय हुई जब बलिया की ओर आ रही एम्बुलेंस और बैरिया से सवारियां लेकर बलिया जा रही कमांडर जीप आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों में एम्बुलेंस चालक पियूष कान्त, कमांडर जीप में सवार शोभा छपरा (थाना दोकटी) निवासी निकिता पुत्री सुनील सिंह और दिलदारनगर, गाजीपुर निवासी वसीम अकरम पुत्र इसरार अहमद की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

Next Story