उत्तर प्रदेश

Ballia: गंगा नदी के जरिए हो रही शराब तस्करी, पुलिस एक्शन में आई

Admindelhi1
13 Feb 2025 10:51 AM IST
Ballia: गंगा नदी के जरिए हो रही शराब तस्करी, पुलिस एक्शन में आई
x
"पुलिस की सख्त कार्रवाई"

बलिया: यूपी-बिहार सीमा पर घाघरा और गंगा नदी के जरिए हो रही शराब तस्करी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए चांद दियर चौकी इंचार्ज परमात्मा मिश्रा की तहरीर पर छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बैरिया कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शराब की तस्करी की पुष्टि हुई है। इसमें सनी साहनी, विकास सिंह, मंटू सिंह, दीपू सिंह, अर्जुन सिंह और ब्रह्म तिवारी के नाम सामने आए हैं। इनके साथ ही एक अज्ञात सेल्समैन भी वीडियो में दिखा है। इन सभी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम और धारा 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान

सनी साहनी (देवपुर मठिया, थाना रेवती)

विकास सिंह (ग्राम और थाना रिबिलगंज, जिला सारण, बिहार)

मंटू सिंह और दीपू सिंह (टोला रिशाल राय)

अर्जुन सिंह (टोला फतेह राय)

ब्रह्म तिवारी

गिरफ्तारी के प्रयास जारी

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Story