उत्तर प्रदेश

Ballia: सपा कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर जयंती उत्सव धूमधाम से संपन्न

Admindelhi1
2 Jun 2025 4:53 PM IST
Ballia: सपा कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर जयंती उत्सव धूमधाम से संपन्न
x

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के जिला कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर की जयंती गरिमामय रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, सामाजिक न्याय तथा सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है ऐसे समाज के निर्माण की, जिसमें सामाजिक समरसता और समानता हो, जहां वंचितों की आवाज़ सुनी जाए और उन्हें उनके अधिकार दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।

नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश की महान विभूतियों के विचारों को सम्मान देते हुए, सामाजिक एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी की प्राथमिकता में समावेशी विकास और युवाओं को रोजगार देना शामिल है।

इस अवसर पर बीरबल राम, राजन कन्नौजिया, सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी', श्रीमती चिन्ता यादव, रविन्द्र यादव, नित्या सैनी, जगमोहन बिंद, सुरेन्द्र यादव, रामनाथ पासवान, चंदन यादव सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story